भीमराव रामजी अम्बेडकर की पुण्यतिथि, जो 6 दिसंबर को पड़ती है, को महापरिनिर्वाण दिवस कहा जाता है। इस दिन हर साल, लाखों लोग मुंबई में भीमराव अंबेडकर की समाधि पर आते हैं, जिसे चैत्य भूमि कहा जाता है।
प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन (International Civil Aviation Day) दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।
सशस्त्र बल झंडा दिवस भारत में 7 दिसम्बर, 1949 से मनाया जा रह है, यह दिन लोगों से धन का संग्रह की दिशा में समर्पित है। एकत्रित धन का उपयोग सशस्त्र कर्मियों, पूर्व सैनिकों के कल्याण और युद्ध के हताहतों के पुनर्वास के लिए किया जाएगा।
प्रतिवर्ष 18 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 दिसम्बर 2000 को प्रस्ताव 55/93 को पारित करके की थी।
19 दिसम्बर को गोवा मुक्ति दिवस (Goa Liberation Day) के रूप में मनाया जाता है। गोवा को पुर्तगाली शासन से 19 दिसम्बर, 1961 को मुक्त किया गया था।
प्रतिवर्ष 20 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस (International Human Solidarity Day) के रूप में मनाया जाता है।
13 दिसम्बर, 2001 को भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला हुआ था। यह भारत के इतिहास के सबसे वीभत्स हमलों में से एक था।